Wednesday, February 5, 2025
वैष्णो माता मंदिर, कटरा,जम्मू कश्मीर
यह मंदिर, जम्मू और कश्मीर राज्य के जम्मू के रियासी मण्डल में कटरा नगर के समीप अवस्थित है। यह उत्तरी भारत में सबसे पूजनीय पवित्र स्थलों में से एक है। मंदिर, 5,200 फ़ीट की ऊंचाई पर, कटरा से लगभग 12 किलोमीटर (7.45 मील) की दूरी पर स्थित है। वैष्णो देवी में सती माता का गंडस्थल यानी कनपटी गिरा था। गंडस्थल को मस्तक का ऊपरी हिस्सा भी कहा जाता है। यह वैष्णो देवी मंदिर के गर्भगृह में स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान शिव की पत्नी सती ने अपने पिता दक्ष प्रजापति के यज्ञ में आत्मदाह कर लिया, तो भगवान शिव क्रोधित हो गए और उन्होंने अपना त्रिशूल फेंका। वैष्णो देवी मंदिर वैष्णो देवी को समर्पित एक महत्वपूर्ण हिंदू मंदिर है जो भारतीय संघ शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के त्रिकूट पर्वत पर कटरा में स्थित है। माता वैष्णो देवी मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय क्या है? उत्तर: वैष्णो देवी की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय ग्रीष्म ऋतु (मार्च से जून) और शरद ऋतु (सितंबर से नवंबर) है जब मौसम हल्का और सुखद होता है, जिससे तीर्थयात्रा का अनुभव आरामदायक और सुखद हो जाता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
🙏
ReplyDelete